संभल, अक्टूबर 8 -- कैला देवी मंदिर पर आयोजित दशहरा मेले में मिशन शक्ति टीम ने विशेष कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर एसआई आंचल सिद्धू ने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई और घरेलू हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के निर्देश दिए गए। महिलाओं ने अपने व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कैंप में उपलब्ध जानकारी प्राप्त की। मिशन शक्ति कैंप ने मेले में आए महिलाओं को न केवल सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और सरकारी सहायता के प्रति भी संवेदनशील बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.