घाटशिला, फरवरी 1 -- जादूगोड़ा। आरएएफ ग्लोबल पोटका अगुवाई में आज शनिवार को महिलाओं में कैंसर से बचाव को लेकर जादूगोड़ा के भाटीन गांव में जागरूकता शिविर आयोजित की गई जहां टाटा मेहरबाई अस्पताल के डॉ. स्नेहा झा (विभागाध्यक्ष) व डॉ. अमिताभ चटर्जी (प्रशासनिक) ने भाटीन पंचायत भवन में कैंसर के भय व डर को लेकर आदिवासी महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया व महिलाओं के बीच कैंसर के फैलाव के कारण, निदान व सरकारी योजनाओं के लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जलधर पात्र, पूजा दास, भानुमति भक्त, पुनता हांसदा, रुपाली मार्डी, कल्याणी सरदार, सीमा बास्के, सरस्वती मुर्मू (पंचायत समिति सदस्य) समेत भाटीन, राजदोहा, खुर्शी, मेचुआ, झरिया की महिलाओं ने शिरकत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.