प्रयागराज, फरवरी 15 -- बेली अस्पताल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. उमा जायसवाल ने महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर के लक्षण पता चलते ही डॉक्टर सें संपर्क करके जांच और इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए। डॉ. बीना गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर अधिक बढ़ रहा है। जागरूकता और नियमित जांच बेहद महत्वपूर्ण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...