लखनऊ, दिसम्बर 15 -- बज्म ए ख्वातीन की ओर से सोमवार को अमीनाबाद के जनाना पार्क में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिला और संघर्ष विषय पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बज्म की अध्यक्षत बेगम शहनाज सिदरत ने कहा कि समाज में बालिका शिक्षा का बड़ा महत्व है। लेकिन गरीबी के कारण मां-बाप बच्चियों को सही शिक्षा दिला नहीं पा रहे। जिसकी कमी के कारण महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में अभी तक अनभिज्ञ हैं। उन्होंने महिलाओं को मोहल्लों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए कदम उठाने, स्थानीय उत्पादों को महत्व देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। अनवर जहां ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं और सुविधाओं पर रोशनी डाली। सुप्रीमकोर्ट की अधिवक्ता विशनुमति सेन ने महिलाओं और बालिकाओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.