सीवान, जनवरी 23 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में विनायक जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, ज्ञानी मोड़, बड़हरिया की ओर से कैलगढ़ हाई स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय खेलकूद, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य व सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को जागृत करना तथा उन्हें यह संदेश देना रहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं और समान रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। कार्यक्रम में 30-30 जीविका दीदियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूकता, आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार...