बेगुसराय, मई 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर पंचायत में संस्कार जीविका महिला ग्राम संगठन और शिव शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन रजाकपुर में शुक्रवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं को एक जुट रहने का आह्वान किया। साथ ही अपने हक हकूक के लिए तैयार रहने की बात कही। संवाद में महिला उत्थान एवं आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक स्थिति पर भी गंभीर चिंतन करते हुए कहा गया कि जीविका ही एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर महिलाओं ने अपनी बदहाली को दूर कर आर्थिक समृद्धि पायी है। बीपीएम मनोरंजन कुमार ने संवाद के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य की नींव यह संवाद रखेगा। मुख्य मंत्री के संदेशों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दी गयी।...