रांची, अगस्त 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। महिला किसान और पहचान एवं भूमि पर अधिकार विषय पर राज्यस्तरीय महिला किसान सम्मेलन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में राज्यभर से 108 महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। किसान संगठन की अध्यक्ष साल्गे मार्डी ने अतिथियों का स्वागत किया। संवाद व झारखंड महिला किसान संगठन के संयुक्त आयोजन में शशि बारला ने कहा कि खेत में महिलाएं बराबरी का काम करती हैं। बावजूद इसके उन्हें किसान का दर्जा नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा, भूमि पर महिलाओं का हक है। आज उन्हें आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रूप से सशक्त होना होगा। आकृति ने कहा कि महिलाओं को मानवाधिकार के रूप में नहीं देखा जाता है। इसलिए महिलाओं पर हिंसा होती है। कहा कि सीएनटी एक्ट में भी महिलाओं को समान अधिकार हैं। बिन्नी ने कहा कि खेती की नींव महिलाओं ने ही रखी है। लड़की के आधार कार्ड, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.