गाजीपुर, सितम्बर 23 -- दिलदारनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को ग्राम कुसुमपुर में महिलाओं को जागरूक किया गया। समर कैंप में महिलाओं और लड़कियों को साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। महिला सिपाही अस्तुति सिंह ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में वे बेझिझक पुलिस से संपर्क करें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 (पुलिस सेवा), 108 व 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.