पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले भर में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिला स्थित सूचना भवन सभागार में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हुनर के दम पर एक नए मुकाम भी हासिल कर रही है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य था महिलाओं को सशक्त बनाना। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है और इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा कई प्रयास किए गए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आनेवाले समय में कई ऐसी योजनाएं लाई जाएगी जिसमें महिलाओं की भागीदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.