कन्नौज, दिसम्बर 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्थानीय स्तर पर युवतियों एवं महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक प्रशंसनीय पहल शुरू की जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत बीपीओ, ई-कॉमर्स, टेली कॉलिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे महिलाएं घर बैठे ही रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का नाम उड़ान सशक्त नारी डिजिटल कौशल कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी औपचारिक शुरुआत 25 दिसंबर से होगी। नगर के मोहल्ला बनवारी नगर स्थित एसबीवीएस सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर त्रिपाठी गौरव ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए एक थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से करार किया गया है। कंपनी विशेष रूप से महिलाओं को उनके घर में तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत...