देवघर, मार्च 5 -- मधुपुर। नगर परिषद द्वारा केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना दीनदयाल जन आजीविका योजना के तहत शहरी क्षेत्र के गरीब महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बनाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को नगर परिषद सभागार में स्वयं सहायता समूह व संबंधित महिलाओं को हैंड होल्डिंग सपोर्ट के उद्देश्य से मुफ्त सिलाई प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट के साथ रोजगार से जोड़ने का कार्यक्रम आरंभ किया गया। 50 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक माह तक प्रशिक्षण के बाद सफल प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट दिया जाएगा। जिससे वह आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार की ओर बढ़ सके। साथ ही विभिन्न बैंकों से सहयोग प्राप्त कर ऋण भी मुहैया कराया जाएगा। ताकि वह अपना खुद का व्यापार शुरू कर सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम सारथी सोसायटी गिरिड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.