जमशेदपुर, जनवरी 29 -- राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख संचालिका वी. शान्ता अक्का ने कहा कि हिंदू समाज की महिलाओं को अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेते हुए शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुण होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक, ईसाई और वामपंथी षड्यंत्र के साथ-साथ बाजारवादी अपसंस्कृति के प्रति भी हिन्दू समाज की महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है। वे मंगलवार को तुलसी भवन में राष्ट्र सेविका समिति के जमशेदपुर विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हल्देकर ने भी प्रबुद्ध महिलाओं को संबोधित किया। समिति ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर यह कार्यक्रम आयोजित किया था। तीन सत्र में बंटे इस कार्यक्रम का संयोजन विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.