आगरा, जुलाई 23 -- सिकंदरा क्षेत्र स्थित अकबर के मकबरे पर महिलाओं को देख अश्लील इशारे एवं फब्तियां कसने वाले आरोपित के खिलाफ सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित रजत निवासी नई बस्ती बालूगंज रकाबगंज पुलिस की गिरफ्त में है। मुकदमा उनि सोनिया रानी ने दर्ज कराया है। उप निरीक्षक ने बताया कि 22 जुलाई को हेड कांस्टेबल के साथ अकबर का मकबरा पर पहुंची थी। वहां पहुंचने कुछ महिलाएं उनके पास आईं और बताया कि एक युवक उनसे अश्लील इशारे कर रहा है। फब्तियां कसता है। जानकारी पाकर उन्होंने पेड़ की आड़ लेकर देखा तो युवक महिलाओं से अनैतिक व्यवहार कर रहा था। उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रजत निवासी नई बस्ती बालूगंज बताया। सिकंदरा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपित के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.