सीवान, मार्च 9 -- सीवान। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तिकरण की दिशा में विगत वर्षों में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पूरे देश में बिहार एक ऐसा एकमात्र राज्य है जहां महिलाओं को अवसर देने के लिए विभिन्न योजनाओं को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षण का प्रावधान किया गया। 2007 में नगर निकायों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। 2006 में ही प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने के साथ, 2013 में बिहार पुलिस में 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। 2016 में अन्य सरकारी सेवा में 35 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। पुनः शैक्षणिक संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.