नोएडा, फरवरी 11 -- ग्रेटर नोएडा। साइट-4 में 14 फरवरी को होने वाले सामूहिक विवाह में इस बार महिलाओं के हुनर की झलक दिखाई देगी। यहां महिलाओं के हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल ने बताया कि ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में इस बार 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस दौरान मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल, मोतीलाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...