फतेहपुर, दिसम्बर 30 -- जाफरगंज। बारा ग्राम पंचायत की आबादी से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन ग्राम पंचायत रेउरी के शवदाह गृह को महिलाओं के हुजूम ने ढहा दिया। महिलाओं का मानना है कि शवदाह में अंतिम संस्कार के दौरान दुर्गंध आने के साथ प्रदूषण फैलेगा। बच्चे भी डर जाएंगे। ऐसे में शवदाह गृह का निर्माण दूसरे स्थान पर कराया जाए। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस मजदूरों समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां से सभी को छोड़ दिया गया। खजुहा ब्लाक के यमुना तटवर्ती ग्राम पंचायत रेउरी में करीब 25 लाख की लागत से शवदाह गृह प्रस्तावित है। रेउरी प्रधान समेत अफसरों ने शवदाह गृह निर्माण के लिए पड़ोसी गांव बारा के सीमा पर स्थान चिंहित किया था। पिछले पांच दिन से निर्माण चल रहा है। बारा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शवदाह गृह का निर्माण रोक कर किसी अन्य स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.