उरई, फरवरी 20 -- कालपी। विकासखंड कदौरा के ग्राम उकासा मे स्थित परिषदीय विद्यालय में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के हितों को लेकर चर्चा की तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा कानून की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। राजस्व विभाग तथा न्याय विभाग के तत्वावधान में आयोजित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में कालपी के तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं के हितों तथा संरक्षण के लिये कानून में व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि महिलाओं का उत्पीड़न करना कानूनी अपराध है। तहसीलदार ने कहा कि किशोरियों तथा महिलाओं का शोषण करने पर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कारवाई की जाती है। इसी तरह ट्रांसजेंडर के हितों में कानून में व्यवस्था की गई है। उन्होंने जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.