अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- मशरूम स्वास्थ्य भी स्वरोजगार भी कार्यक्रम के दूसरे चरण में मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला व विज्ञान शोध समिति की ओर से मशरूम ग्राम ढौरा में स्वास्थ्य शिविर लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीक्षा वर्मा ने महिलाओं की जांच की। प्रोजेक्ट मैनेजर नमिता टम्टा ने महिलाओं को मशरूम के फायदे बताए। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार साहनी ने मोटे अनाजों के फायदे बताए। यहां संस्था के अध्यक्ष हेमंत कुमार जोशी, सचिव कमल पांडे, काजल बिष्ट, मोनिका, दीक्षा, निधि, निकिता, सुजल, करन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.