बोकारो, दिसम्बर 4 -- कसमार, प्रतिनिधि । सहयोगिनी संस्था की ओर से गुरुवार को महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं के साथ बढ़ते डिजिटल हिंसा के खिलाफ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाराडीह पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी ने कहा कि महिलाओं के साथ हिंसा का नया प्रारूप डिजिटल रूप दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसे हमें मिलजुल कर रोकना होगा। सरकार को इस संबंध में विशेष कानून बनाने की जरूरत है, जिससे महिलाएं सुरक्षित रह सके। सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि साइबर हिंसा एक गंभीर समस्या है, लेकिन इससे बचा जा सकता है और इससे निपटा भी जा सकता है। हमें अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करना होगा तथा अज्ञात लोगों से दूरी बनानी होगी। यदि किसी के साथ हिंसा की घटना हो तो उसका रिपोर्ट भी प्रशासन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.