सुपौल, मई 17 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सदर प्रखंड के चौघारा पंचायत मैदान में शुक्रवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने महिलाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना, लाभान्वित महिलाओं के अनुभव साझा कराना तथा महिलाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाना था। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिला संवाद जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की जरूरतों, समस्याओं, और अपेक्षाओं को सीधे सुनना और उन पर नीति-निर्माण की दिशा में कदम उठाना है। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.