गंगापार, मार्च 8 -- छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज, सहसों में भाजपा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर मातृशक्तियों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली किसी भी क्षेत्र की कामकाजी महिलाएं जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपनी नई पहचान बनाई है। उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल ने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाली दस महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं का सम्मान करने के लिए भाजपा का नेतृत्व संकल्पित है। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल महिलाओं का सम्मान करते हुए कहा कि योगी और मोदी की सरकार में ही महिलाएं सुरक्षित और समृद्ध हो रही हैं। यह सरकार महि...