गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर ने मंगलवार को होली चाइल्ड स्कूल के पास अवैध डेयरी को बंद कराया। पशुओं को निगम की गाड़ी में भरकर गौशाला भिजवाया गया। कुछ महिलाओं ने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से हंगामा कर रही महिलाओं को शांत कराया गया। महापौर सुनीता दयाल को शिकायत मिली कि अशोकनगर में अवैध डेयरी चल रही हैं। डेयरियों से निकलने वाला गोबर और गंदगी नाले एवं सीवर लाइन में डाली जा रही है। इस कारण जल निकासी में दिक्कत आ रही है। महापौर होली चाइल्ड स्कूल के बराबर में संचालित अवैध डेयरी पर निगम कर्मचारियों के साथ पहुंचीं। महापौर को देखते हुए कुछ महिलाओं ने डेयरी का दरवाजा बंद कर लिया। सूचना देकर महिला पुलिस मौके पर बुलाई गई। इसके बाद डेयरी का दरवाजा खुलवाया गया। हंगामा कर रही महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.