अलीगढ़, मार्च 8 -- अलीगढ़। -महिलाओं के विकास को उनकी प्राथमिक शिक्षा अहम है। बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करने पर जोर दिया जाना चाहिए। महिलाएं शिक्षित होंगी तो कई पीढ़ियों को वह सुधारेंगी। अच्छी शिक्षा ही सफलता की शुरूआती सीढ़ी है। बेटियों को केवल शिक्षित नहीं बनाएं बल्कि उनको तकनीकी शिक्षा दिलाएं ताकि वह आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। एक महिला राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। डा. अनुपमा गोयल, एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...