सीतामढ़ी, मार्च 30 -- शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोजपा रामविलास के जिला इकाई द्वारा शनिवार को जिले के पुरनहिया प्रखंड के वसंत जगजीवन बाजार पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन एवं जागरूकता अभियान सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि देश में आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही है। जो एक सुखद बात है। उन्होंने कहा कि समाज एवं देश के विकास के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। देश एवं समाज का चौहमुखी विकास महिलाओं की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के चहुमुखी विकास के लिए काम कर रही है। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से अवगत कराते हुए लोजपा से जुड़ने का आह्वान किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं को प...