टिहरी, जून 7 -- भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा रेशम उत्पादन एवं रेशम से बनने वाले वस्त्रों के लिए प्रतापनगर ब्लाक के ग्राम धारकोट में ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यकम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। विधायक नेगी बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी। प्रशिक्षण शिविर में शामिल महिलाओं को प्रतिदिन 150 रूपये स्टाईपंड दिया जाएगा। सरकार कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दे रही है। नेगी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। नेगी ने अपील की है कि घरों में फलदार व औषधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.