नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- देश के 19 मेट्रो सिटी में से आप कहां रहते हैं? क्या आप दिल्ली में रहते हैं और आप एक महिला हैं, तो आपको और भी सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि, NCRB के ताजा आंकड़े चौकाने वाले हैं। महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले में दिल्ली देश की नंबर 1 मेट्रो सिटी बन गई है। यहां साल 2023 में कुल 13366 मामले दर्ज किए गए। बीते साल 2022 में कुल 14158 मामले और 2021 में 13982 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, बीते तीन सालों में ये आंकड़ा अपने निचले स्तर पर है, लेकिन इतने सुधार को किसी भी हालत में संतोषजनक नहीं कहा जा सकता।बच्चियों से रेप और दरिंदगी के बाद मर्डर रेप और गैंग रेप की घटनाओं में दिल्ली कुख्यात हो चुका है। बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा का कानून (पॉक्सो) के तहत आज भी सबसे ज्यादा मामले मेट्रो सिटी दिल्ली में दर्ज हो रहे हैं। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.