मैनपुरी, दिसम्बर 30 -- बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा एक और रैन बसेरे की शुरुआत की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत मिल सके। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत ने बस स्टैंड परिसर में रैन बसेरे का शुभारंभ किया था, लेकिन रात के समय महिलाओं को वहां ठहरने में असहजता महसूस हो रही थी। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत चेयरमैन नेहा तिवारी एवं प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने रैन बसेरे के समीप ही एक अतिरिक्त अस्थायी रैन बसेरे का निर्माण करवा दिया। इससे अब महिलाओं को अलग व सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पंचायत के इस कदम से ठंड में राहत पाने वाले लोगों ने संतोष जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...