गिरडीह, फरवरी 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के करीबांक पंचायत के ओझाडीह गांव में नाबार्ड के सौजन्य से कालीन बुनाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार, प्रदीप मुर्मू एवं ग्रामीण विकास समिति के वासुदेव पंडित ने महिलाओं को डोरमेट, वालमेट, हेंगिग कालीन की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने संयुक्त रुप से कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि महिलाएं प्रशिक्षण के बाद कालीन बुनाई कर आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं के द्वारा निर्मित कालीन को बाजार तक पहुंचाने में ग्रामीण विकास समिति सहयोग करेंगी, ताकि महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध हो तथा महिलाओं को सामान की बिक्री करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीण विकास समिति क...