पटना, अप्रैल 19 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि राजद की महिलाओं के प्रति सोच हमेशा नकारात्मक रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा 'महिला संवाद कार्यक्रम पर की गई अनर्गल टिप्पणी उनकी संकीर्ण मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है। श्री कुशवाहा ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि लालू प्रसाद के परिवार पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे, जो न्यायालय में सिद्ध भी हुए। ऐसे में जब वही लोग 'महिला संवाद जैसे जागरूकता और सशक्तीकरण कार्यक्रमों को सरकारी धन का दुरुपयोग ठहराने का प्रयास करते हैं, तो यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होता है। तेजस्वी यादव को नीतीश सरकार पर बेबुनियाद सवाल उठाने से पहले अपने माता-पिता के शासनकाल का राजनीतिक इतिहास अवश्य याद करना चाहिए। राजद शासन में प्रदेश की महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.