गढ़वा, जनवरी 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी व मेराल प्रखंड प्रमुख दीप माला ने गुरुवार को गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि विधायक लगातार महिलाओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। महिलाओं के प्रति उनकी सोच काफी घटिया है। वह अपनी हरकतों से बाज आएं। होटल पद्मावती में आयोजित प्रेसवार्ता में यह कहा। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में क्या इसी तरह के घटिया सोच वाले लोगों की जरूरत है। मुद्दों और जिम्मेदारी के बजाय महिलाओं पर लगातार अमर्यादित टिप्पणी करने वाले विधायक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बदले ऐसे ही घटिया सोच के लोगों को ही पार्टी में जगह देना भाजपा की प्रवृत्ति बन गई है। जनप्रतिनिधि होने के नाते पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.