रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य महिलाओं के सशक्तीकरण और समानता के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सिर्फ एक दिन के लिए चर्चा का विषय नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे प्रतिदिन प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व में विकास की बात पर जोर दिया और भेदभाव समाप्त करने के लिए शिक्षा को एक प्रभावी साधन बताया। कहा, महिलाओं के नेतृत्व से ही देश का संपूर्ण विकास होगा। विशिष्ट अतिथि प्रो विमल किशोर (बीएड विभागाध्यक्ष) ने समाज में व्याप्त मानसिकता और व्यवस्थागत बदलाव की जरूरत पर बल दिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.