हापुड़, फरवरी 9 -- जनपद की करीब एक दर्जन गरीब महिलाओं को जाल में फंसाकर कुछ आरोपियों ने उनके नाम पर फर्जी तरीके से बैंक से लोन निकलवा लिया। आरोपियों ने बैंक एजेंटों से मिलीभगत कर निकाली गई रकम को आपस में बांट लिया। ठगी का शिकार हुई महिलाएं पिछले करीब एक माह से चौकी, थाने और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं मगर, न्याय नहीं मिल सका है। पीड़ित महिलाओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार की है। शिकायती पत्र में पीड़ित महिला मोहल्ला शिवचरणपुरा की भाग्यश्री और मोनिका, अयोध्यापुरी की मुनेश देवी, किशनगंज की रजनी, प्रेमवती, उमा सैनी, दीपा व गीता, अहाता सादक अली की नीलम, मीनाक्षी रोड की सविता, शीला और नवी करीम की सोया ने बताया कि वह घर-घर काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.