देहरादून, मार्च 5 -- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) उत्तराखण्ड के देहरादून आईटी पार्क स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक विकास के बिना उनका समग्र विकास नहीं हो सकता और इसमें नाबार्ड की अहम भूमिका रही है। ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि वह जिस पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं उसमें पहले से ही महिलाओं का प्रभुत्व रहा है, जिससे उन्हें भी प्रेरणा मिली। उनकी मौजूदा उपलब्धियों में परिवार की महिलाओं से मिले समर्थन का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि नाबार्ड को महिलाओं के हित में निरंतर प्रयासरत रहने एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्पूर्ण विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.