महाराजगंज, अगस्त 1 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। कलक्ट्रेट परिसर में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। अतिथियों ने आकांक्षा हाट का अवलोकन कर इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बताया। जिपं अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। यह महिला उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों व कौशलों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान कर रहा है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि आकांक्षा हाट स्थानीय युवाओं, महिलाओं और कारीगरों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यह पहल स्थानीय उत्पादों को बाजार प्रदान करेगी, जिससे ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.