मैनपुरी, सितम्बर 24 -- जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में बुधवार को मिशन शक्ति योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार सक्सेना के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाईयों द्वारा भाग लिया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि यह मिशन न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में भी मदद करता है। महाविद्यालय की सचिव डा. सोनी गुप्ता ने कहा कि हमें अपने समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और हिंसा को समाप्त करने के लिए काम करना चाहिए। मिशन शक्ति अभियान छात्राओं को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और गरिमा को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी अरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.