देवरिया, जुलाई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। इनर व्हील क्लब देवरिया सृजन का शपथ ग्रहण समारोह शहर के एक होटल में रविवार को हुआ। जिसकी मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन मधु कमानी रहीं। उन्होने क्लब की अध्यक्ष सीमा जायसवाल को व उपाध्यक्ष डॉ. माया सिंह को कॉलर पीन पहना कर शपथ दिलाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इनर व्हील क्लब महिलाओं को नई ऊचाईयों की ओर ले जाने को अग्रसर है। महिलाओं की स्थिति मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब द्वारा समाज की वृद्ध व जरूरतमंद महिलाओं की हर संभव मदद की जाएगी। कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को फ्रिज, पंखा व छत बनवाने के लिए सहायता राशि भी दी गई। कार्यक्रम में सदस्य अंजनी ने कविता पाठ किया। संचालन डॉ. शीला सिंह ने किया। इस दौरान मोनिका, अनिता लाल, आराधना गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.