फिरोजाबाद, नवम्बर 4 -- फिरोजाबाद। नगर में सुहाग नगरी में निर्मित होने वाली कांच की रंग बिरंगी चूड़ियों की ब्रांडिंग किए जाने को लेकर उद्योग विभाग के अधिकारियों ने चूड़ी उद्यमियों के साथ मंथन किया। शहर के उद्यमियों ने चूड़ी की ब्रांडिंग के लिए सरकार से सहयोग करने की मांग उठाई। मंगलवार को उपायुक्त उद्योग संध्या की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र पर शहर के चूड़ी उद्यमी संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इन्वेस्ट यूपी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में फिरोजाबाद में बनने वाली कांच की चूड़ी की ब्रांडिंग पर चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख चूड़ी उद्यमी संगठन द ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट की निदेशक हनुमान प्रसाद गर्ग ने अवगत कराया कि जनपद में कांच की चूड़ी के उत्पादन में पोट फानेंस और टैंक फर्नेस, दो तरह की भट्टी का प्रयोग किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.