चंदौली, जून 23 -- सकलडीहा। क्षेत्र के बरठी स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल पर रविवार को मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में गर्ल आइकॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छात्र संघ अध्यक्ष ऋषिकेश भारती ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया। संचालक नीतीश पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना और उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। महिलाओं की समाज की विकास में अहम भूमिका है। महिलाएं समाज की रीढ़ होती है। उन्हें सशक्त करना समाज को मजबूत करना है। लड़कियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का मौका देकर हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते है। उन्होंने कहा कि मिलान फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.