नोएडा, जनवरी 7 -- ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को बीडीओ दादरी के सभागार में महिला की समस्याओं को सुना। इस दौरान जनसुनवाई में 10 प्रकरण दर्ज कराए गए। डॉ. मीनाक्षी भराला ने इस दौरान बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए शपथ दिलाई। पांच महिला लाभार्थियों को बेबी किट का वितरण किया और गर्भवतियों की गोद भराई रस्म कराई गई। इसके अलावा नोएडा सेक्टर-62 स्थित राजकीय बाल ग्रह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में व्यवस्थाओं और पीड़ि महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...