पिथौरागढ़, जनवरी 19 -- पिथौरागढ़। नगर के बालाकोट में महिला किशोरी संवाद व ग्रामीण महिला ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हिट पहाड़ जन जागरूकता समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर क्षेत्र की समस्याएं उठाई। महिलाओं की आर्थिक दिक्कतों, कौशल, आजीविका को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने जीवन के अनुभव, संघर्ष, समस्याएं, सुझाव व भविष्य के सपने साझा किए। ओपन माइक में कलावती देवी व पार्वती देवी ने कुमाऊनी फाग गीत गा कर पहाड़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...