बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को जिले में पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनके निस्तारण के आदेश दिए। मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सशक्त बनाया जाए। सदस्य ने जिला अस्पताल में बनें वन स्टाप वन सेंटर का निरीक्षण किया और महिला उत्पीड़न के मामलों के बारे में जानकारी ली। भूड़ चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। मिशन शक्ति जैसे अभियान चलाकर महिलाओं को राज्य में सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं का उत्पीड़न बिल्कुल न हो, जो भी शिकायतें आती हैं उनका समय से निस्तारण कर उच्चाधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.