समस्तीपुर, मई 8 -- उजियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के अंडाहा स्कूल पर बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री सह समस्तीपुर जिले का प्रभारी मंत्री के रूप में श्रवण कुमार ने शामिल होकर विकास कार्य का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की उन्नति के लिए की जा रही विकास कार्यों की चर्चा जीविका के सदस्यों के साथ की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में महिला की सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने अपने विभिन्न समस्याओं के साथ आवश्यक सुझाव भी दिया। वही मंत्री ने समस्या व सुझाव पर उपस्थित अधिकारियों को ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रभारी मंत्री सैदपुर गांव के कमला गेट पर आयोजित विकास शाविर में भाग लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.