कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लोक भारती इंटर कॉलेज के स्वामी ब्रह्मानंद सभागार में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जन्म जयंती का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति अत्यंत प्रशंसनीय रही, जो सावित्रीबाई के महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के मिशन को दर्शाती है। पूर्व सांसद प्रोफेसर रामबख्शसिंह वर्मा के संरक्षण व सुधा शाक्य की अध्यक्षता तथा कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि के कुशल संयोजन व संचालन में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि मंच पर केवल महिलाओं को ही स्थान दिया गया, जो नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बना। मुख्य अतिथि दीपमाला शाक्य एवं साधना यादव तथा अध्यक्ष सुधा शाक्य ने भगवान बुद्ध और मां सावित्रीबाई फुले पर पुष्प अर्पित किए। सभी उपस्थित महिलाओं को पंचशील ...