जहानाबाद, फरवरी 22 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। बराबर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में घरेलू विवाद में दो महिलाएं आपस में झगड़ पड़ी। झगड़ा के क्रम में एक महिला ने दूसरी महिला के दोनों कान पड़कर खींच दिए। जिससे एक महिला कांति देवी के दोनों कान फट गए। महिला कान में बाली पहने हुई थी। घायल महिला का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...