मधुबनी, नवम्बर 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता। निवर्त्तमान विधायक सह उद्योग मंत्री 52 वर्षीय नीतीश मिश्रा एमबीए की डिग्री हासिल की है। इन्होंने कई देशों से ज्ञान व जानकारी हासिल की है। विकास की नई इबारत लिखने और नवाचार के मामले में वे हमेशा आगे रहे हैं। इनके विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर में कुल 319866 मतदाता हैं, जिनमें 167922 पुरुष और 151938 महिलाएं शामिल हैं। कुल 204289 मतदाताओं ने मतदान किया। पुरुष मतदान प्रतिशत 53.61% जबकि महिला मतदान प्रतिशत 75.23% दर्ज हुआ। अन्य श्रेणी में 5.88% मतदान हुआ। कुल मतदान प्रतिशत 63.78% दर्ज किया गया। महिलाओं की यह भागीदारी इनकी जीत को अभूतपूर्व बनाने में भूमिका निभाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...