भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता। शहर के एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार को गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान पनईपुर, लक्ष्मणपट्टी गांव में शराब की दुकान का विरोध करने वाली महिलाओं पर मुकदमा दर्ज करने की कड़ी निंदा की गई। साथ ही दुकान को बंद करने की मांग भी। परिवार के लोगों ने कहा कि भारत की पहचान, दूध और घी वाले देश के रूप में होती है। आज स्थितयां यह है कि गांव-गांव में शराब की दुकान खोली जा रही है। पनईपुर लक्ष्मणपट्टी गांव में बस्ती के बीच शराब की दुकान खोली गई। गांव की महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ मुकदमा कायम किया गया। इतना ही नहीं, उनकी गिरफ्तारी भी पुलिस ने की। परिवार के किसी सदस्य के शराबी होने पर महिलाओं को मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनका विरोध वाजिब था। सत्ता के नशे में...