जहानाबाद, फरवरी 7 -- अरवल, निज संवाददाता। बिहार सरकार के द्वारा जारी बजट को लेकर भाजपाईयों ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। अरवल भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक निजी होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह अरवल विधानसभा विधायक मनोज कुमार उपस्थित रहे। विधायक मनोज कुमार ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार को बहुत बधाई देता हूं। बिहार का अनोखा बजट आया है। महिलाओं की भागीदारी कैसे बढ़े और महिलाओं का सशक्तिकरण कैसे हो इस पर बजट में बहुत ज्यादा प्रावधान किया जा रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी किसी भी राज्य को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है। ज्ञान को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.