गया, मार्च 7 -- मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह और व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों की रोकथाम पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन स्टॉप सेंटर की प्रोजेक्ट मैनेजर आरती कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र या समाज की समृद्धि और विकास महिलाओं की उन्नति और प्रगति के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा महिलाएं ही अपने समाज की नींव हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और संघर्षों को नजरअंदाज किया जाता है। अगर हमें एक समृद्ध और विकसित भारत बनाना है, तो हमें महिलाओं की उन्नति और सशक्तिकरण के रास्ते पर काम करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। महिलाएं पुरुषों से आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.