लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि भारत को आगे ले जाने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण अनिवार्य है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बुधवार को एक सशक्त व दूरदर्शी संदेश साझा करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय और वैश्विक आंकड़ों का हवाला देते हुए महिला सशक्तीकरण को आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक प्रगति से सीधे जोड़ा। डॉ. सिंह ने महिलाओं के सशक्तरकरण के पांच प्रमुख कारण गिनाए। उन्होंने कहा कि मैकिन्से ग्लोबल इंस्टीट्यूट के अनुसार, अगर भारत लैंगिक असमानता को पाटे तो 2025 तक जीडीपी में 770 बिलियन डॉलर की वृद्धि संभव है। लेकिन वर्ल्ड बैंक के अनुसार आज भी केवल 23प्रतिशत महिलाएं औपचारिक कार्यबल में शामिल है। वहीं एक महिला को शिक्षित करना, एक पीढ़ी को शिक्षित करना है। महिलाओं की भागीदारी विशेषाधिकार ...