पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन एवं बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद धर्मशिला गुप्ता के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजना से सशक्त हुई महिलाओं को सम्मान देने के लिए पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता राय के नेतृत्व में स्थानीय सामुदायिक भवन चित्रवानी रोड में उद्यमी योजना से आच्छादित किरण देवी एवं अन्य दर्जनों बहनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री दीप माला, पूजा चौधरी ,सोनिका पाहुजा, सुनीति सिन्हा, अनीता चौधरी,अंजू देवी, पूजा प्राची, रचना देवी ,मीना देवी, किरण देवी,रि...